-
Advertisement
CM Sukhu | Kutlahad | Devendra Bhutto |
Last Updated on March 26, 2024 by Himachal Abhi Abhi
बंगाणा। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर खुद देवेंद्र कुमार भुट्टो के साथ कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। इस मौके पर बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती भी विशेष रूप से पहुंचे। इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र के समूर कलां में जनसभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर पहली बार बीजेपी के मंच से जनता को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की यह पहली सरकार है जहां पर चुने हुए विधायक से ज्यादा अहमियत एक चपरासी को दी जाती है। उन्होंने कहा कि एक काम के लिए सीएम के पास 25 चक्कर लगाने के बाद भी वह काम नहीं होता था। उन्होंने कहा कि 14 महीने की विधायकी में उन्हें और उनके साथ उन सभी विधायकों को जलालत का सामना करना पड़ा जिन्होंने कांग्रेस से तंग आकर बगावत करना बेहतर समझा।