-
Advertisement

केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिले सीएम सुक्खू, आपदा से हुए नुकसान के लिए मांगा मुआवजा
CM Sukhu: सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu)ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) से मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने गृह मंत्री से वर्ष 2023 के मानसून में भीषण प्राकृतिक आपदा ( Natural disaster) के दौरान प्रदेश को हुए भारी नुकसान के लिए मुआवजा (Compensation) जारी करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आपदा उपरांत आवश्यकता मूल्यांकन वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया है लेकिन केंद्र सरकार द्वारा अभी तक राहत राशि प्रदान नहीं की गई है।
सीएम सुक्खू ने केन्द्रीय मंत्री को बताया कि प्राकृतिक आपदा के दौरान पेयजल, सिंचाई योजनाएं, अधोसंरचना, सड़कों और पुलों को भारी क्षति पहुंची थी। प्रदेश सरकार ने अपने संसाधनों का उपयोग कर जन जीवन सामान्य करने के लिए राहत और पुनर्वास कार्य ( Relief and Rehabilitation work) किए। सीएम ने केन्द्रीय मंत्री के साथ प्रदेश हित से जुड़े विभिन्न मामलों पर भी चर्चा की। गृह मंत्री ने प्रदेश को हर सम्भव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। बैठक में सीएम सुक्खू के साथ अतिरिक्त मुख्य सचिव, राजस्व ओंकार चंद शर्मा उपस्थित थे।
पंकज शर्मा