-
Advertisement
CM Sukhu | Politics | JP Nadda |
Last Updated on August 19, 2023 by sintu kumar
शिमला। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा के दौरान हिमाचल से ताल्लुक रखने वाले चारों लोकसभा सांसदों पर तो निशाना साधा लेकिन राज्यसभा सांसद एवं बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को बख्श दिया। सुक्खू ने बाकायदा ये भी कहा कि नड्डा ने कम से कम हाल तो पूछा। अब राजनीतिक गलियारों में इस बात के चर्चे शुरू हो गए हैं कि सीएम सुक्खू ने जब हिमाचल से ताल्लुक रखने वाले चारों लोकसभा सांसदों पर निशाना साधा जिसमें कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी शामिल हैं तो नड्डा को क्यों बख्शा। अब नड्डा को क्यों बख्शा इसका जवाब सीधा है कि सुक्खू इन विपरीत परिस्थितियों में नड्डा को केंद्र के साथ लूप में रखना चाहते हैं। ताकि केंद्र के साथ एक कड़ी बनी रहे,चूंकि प्रदेश के भीतर जिस तरह से जयराम ठाकुर मुखर होकर राजनीति कर रहे हैं, ऐसे में अगर सुक्खू नड्डा से भी पंगा ले लें तो केंद्र के सारे दरवाजे बंद हो जाएंगे। इसलिए सुक्खू ने एक कार्ड खेलते हुए नड्डा को इन स्थितियों में बख्शना ही ठीक समझा।