-
Advertisement
CM Sukhu | Protest | Mukesh Agnihotri |
भारतीय मजदूर संघ की ऊना जिला इकाई ने मंगलवार को शहर के एमसी पार्क से लेकर डीसी कार्यालय तक रोष रैली निकालकर अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के साथ संबद्ध विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के कामगारों आशा कार्यकर्ताओं और आंगनवाड़ी वर्कर्स ने भी विशेष रूप से भाग लिया। विरोध प्रदर्शन के बाद भारतीय मजदूर संघ के नेताओं ने डीसी कार्यालय पहुंचकर उनके माध्यम से प्रदेश सरकार को 36 सूत्री मांग पत्र प्रेषित किया। इसके साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि इन मांगों को लेकर प्रदेश सरकार उदासीन रवैया अपनाती है तो आने वाले दिनों में भारतीय मजदूर संघ द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।