-
Advertisement
हिमाचल भवन मामलाः 64 करोड़ जमा करवाना बड़ी बात नहीं, सीएम बोले- बीजेपी ने नीलाम किया प्रदेश
Himachal Bhawan case: हिमाचल हाईकोर्ट द्वारा हिमाचल भवन नई दिल्ली (Himachal Bhawan New Delhi)को अटैच करने के आदेश पर प्रदेश में सियासी जंग छिड़ी हुई है। बीजेपी( BJP)ने इस मुद्दे को लेकर सरकार पर हमला किया है। इस मामले में अब सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) ने बड़ा बयान दिया है। सीएम ने कहा कि कोर्ट को देखने की जरूरत है किस नियम कानून के तहत फैसला दिया जा रहा है। न्यायाधीश और न्यायपालिका के दूसरे अधिकारी सरकारी संपत्ति (Government property) के केयरटेकर होने चाहिए। साथ ही उन्होंने पूर्व जयराम सरकार पर भी निशाना साधा है। इस दौरान सीएम ने नादौन में ईडी द्वारा की गई गिरफ्तारी को लेकर कहा कि सीएम के क्षेत्र से किसी गिरफ्तारी होने पर उसे राजनीतिक रंग नहीं देना चाहिए।
पूर्व बीजेपी सरकार ने इस पर कुछ नहीं किया
सीएम सुक्खू ने कहा कि साल 2009 से मामला अदालत में चल रहा था। मोजर बेयर कंपनी (Moser Baer Company)ने इस प्रोजेक्ट को शुरू नहीं किया। सीएम सुक्खू ने कहा कि पूर्व बीजेपी सरकार (BJP Government)ने इस पर कुछ नहीं किया, हमारी सरकार आर्बिट्रेशन के खिलाफ न्यायालय( Court) में गई। उन्होंने कहा कि 64 करोड़ जमा करवाना हिमाचल के लिए कोई बड़ी रकम नहीं है, सरकार लीगल पहलु पर लड़ रही है। न्यायालय को भी देखने की जरूरत है कि किस नियम कानून के तहत फैसला दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अडानी मामले में हमारी सरकार ने आर्बिट्रेशन का पैसा जमा किया और न्यायालय ने हमारे पक्ष में फैसला सुनाया। उन्होंने पूर्व सीएम जयराम ठाकुर (Jai Ram Thakur)पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रदेश को उनकी सरकार नीलम करके गई। सरकार सभी कानूनी पहलुओं को देखेगी।
जो गलत करेगा उस पर कार्रवाई होगी
इस दौरान नादौन में ED द्वारा की गई गिरफ्तारी पर सीएम ने कहा कि जो गलत करेगा उस पर कार्रवाई होगी कोई सीएम के क्षेत्र से है तो उसकी राजनीतिक मुद्दा नहीं बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिसकी गिरफ्तारी हुई है उसे क्यों गिरफ्तार (Arrest) किया गया है यह देखने वाली बात है इस मामले पर अब अदालत फैसला करेगी। सीएम ने पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर (Former Minister Bikram Thakur)पलटवार करते हुए कहा कि इस तरह की राजनीति पूर्व मंत्री को नहीं करनी चाहिए वह उद्योग और खनन विभाग के मंत्री रहे हैं ऐसे में उनके पास ज्यादा जानकारी होगी ।वह इस मामले में उनके सम्मिलित होने की ओर इशारा कर रहे हैं लेकिन उनका इससे कोई संबंध नहीं है। इसके पीछे उनका राजनीतिक केवल राजनीतिक ध्येय है
संजू चौधरी

