-
Advertisement
Cmsukhu/Himachal/Ration
/
HP-1
/
Nov 22 20252 weeks ago
हिमाचल प्रदेश में साल में छह लाख से अधिक कमाने वाले लोग उचित मूल्य की दुकानों में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में सस्ते राशन का लाभ नहीं ले पाएंगे। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रदेश में बीपीएल, अंत्योदय और आईआरडीपी सहित अन्य वर्गों में सस्ते राशन का लाभ ले रहे लोगों को सूची से हटाया जा रहा है।विभाग को उपभोक्ताओं की यह जानकारी केंद्र से प्राप्त हुई है। इसके बाद प्रदेश में कार्डों को ब्लॉक करने का कार्य जोरों पर चला है। प्रदेश में पांच लाख के करीब लोगों को सस्ते राशन से हटाया जाएगा। केंद्र की ओर से जारी सूची में दो हेक्टेयर जमीन वाले, पक्के मकान वालों, लंबे समय से राशन न लेने वाले, सालाना छह साल से अधिक टर्नओवर करने, दो या चार पहिया वाहन रखने वाले और जीएसीटी देने वाले लोगों को इसमें शामिल किया गया है। विभाग की ओर से यह कार्य योग्य व्यक्तियों को राशन का लाभ देने के लिए किया जा रहा है। कांगड़ा में अभी तक 2500 के करीब राशनकार्ड ब्लॉक हो चुके हैं।
Tags
