-
Advertisement
कांग्रेस ने बदली ट्विटर की प्रोफाइल फोटो, लिखा ये खास संदेश
आजादी के अमृत महोत्सव पर जब पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने अपने सोशल मीडिया के प्रोफाइल पिक्चर पर तिरंगा लगाया तो कांग्रेस ने इस अभियान के जवाब में अब एक नए अभियान की शुरुआत कर दी है। कांग्रेस पार्टी ने 15 अगस्त से पहले हाथ में तिरंगा लिए जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर को अपनी डीपी पर लगाने की शुरुआत कर दी है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी समेत अन्य नेताओं ने अपनी डीपी बदल दी है। कांग्रेसियों ने पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर लगाकर इसकी शुरुआत की है।
तिरंगा हमारे दिल में है, लहू बनकर हमारी रगों में है। 31 दिसंबर, 1929 को पंडित नेहरू ने रावी नदी के तट पर तिरंगा फहराते हुए कहा था, ‘अब तिरंगा फहरा दिया है, ये झुकना नहीं चाहिए'
आइए हम सब देश की अखंड एकता का संदेश देने वाले इस तिरंगे को अपनी पहचान बनाएं।जय हिंद#MyTirangaMyPride pic.twitter.com/NwgIMUHpp4
— Congress (@INCIndia) August 3, 2022
वरिष्ठ कांग्रेस (Congress) नेता जयराम रमेश ने संघ पर हमला बोलते हुए कहा कि वर्ष 1929 के लाहौर अधिवेशन में रावी नदी के तट पर झंडा फहराते हुए पंडित नेहरू ने कहा था एक बार फिर आपको याद रखना है कि अब यह झंडा फहरा दिया गया है। जब तक एक भी हिंदुस्तानी मर्द, औरत, बच्चा जिंदा है, यह तिरंगा झुकना नहीं चाहिए। देशवासियों ने ऐसा ही किया।
हम हाथ में तिरंगा लिए अपने नेता नेहरू की डीपी लगा रहे हैं, लेकिन लगता है पीएम का संदेश उनके परिवार तक ही नहीं पहुंचा। जिन्होंने 52 सालों तक नागपुर में अपने हेड क्वार्टर में झंडा नहीं फहराया, वे क्या पीएम की बात मानेंगे?
जिनका आज़ादी में कोई योगदान नहीं,
उनके दिल में तिरंगे का कोई सम्मान नहीं। pic.twitter.com/CrdNM6sb6n— Srinivas BV (@srinivasiyc) August 3, 2022
दरअसल, इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों से आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर दो अगस्त से लेकर 15 अगस्त के बीच अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर या तिरंगे (Tiranga) को सोशल मीडिया प्रोफाइल में लगाकर हर घर तिरंगा अभियान को एक जन आंदोलन में बदलने का आह्वान किया था।
आजादी का अमृत महोत्सव भारत सरकार की एक पहल है, जिसके माध्यम से स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने पर देश वासियों को अपने लोगों संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को मनाना है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और समर्पण का अभियान है। जो संपूर्ण देश में 11 से 17 अगस्त के बीच मनाया जाएगा। मुख्य अभियान 13 से 15 अगस्त तक आयोजित होगा, जिसमें सभी नागरिक अपने-अपने घरों पर ध्वज फहराएंगे।
–आईएएनएस
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…