-
Advertisement
![](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2020/07/vivek-1.jpg)
वाहनों का टोला लेकर चल रहे Minister कोरोनाकाल में जनता पर बोझ का बने कारण,Video
कुटलैहड़। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुटलैहड़ के अध्यक्ष विवेक शर्मा (Vivek Sharma) ने सरकार पर आरोप लगाया है कि कोरोनाकाल में आमजन पर सरकार बोझ डाल रही है जबकि अपने मंत्रियों के खर्चों के ऊपर नियंत्रण नहीं कर रही है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि एक.एक मंत्री के साथ चार- चार वाहन चल रहे हैंए जिससे जनता के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है,यही कारण है कि जनता पर इसका बोझ आ रहा है। विवेक ने कहा कि सरकार ने बिजली की सब्सिडी सरकार बंद कर दी है,रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए है,पेट्रोल.डीजल के लगातार दाम बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मनरेगा में चल रहे कार्य के ऊपर सरकार धांधली कर रही है।
ये भी पढ़ेः सेब सीजन में ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने खुद ही बढ़ा डाला पांच रूपए Per Box भाड़ा
मनरेगा के कार्य ठेकेदारों को दिया जा रहा है एक तरफ लोगों की आमदनी खत्म हो चुकी हैए वहीं मनरेगा ही एकमात्र साधन है मगर उस पर भी राजनीति की जा रही है। मनरेगा का काम गांव के लोगों को ना देकर ठेकेदारों को दिया जा रहा हैए और लोगों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा यह सब जनता के साथ धोखा है और कांग्रेस पार्टी इसके लिए लड़ाई लड़ने के लिए तैयार बैठी है। उन्होंने कहा की जनता की लड़ाई के लिए अगर उन्हें प्रदर्शन भी करने पड़े तो वह करेंगे और आम जनता के साथ धक्का.शाही नहीं होने देंगे। इस अवसर पर उनके साथ रोशनलाल लंबरदार व राम आसरा शर्मा भी मौजूद थे।