-
Advertisement
दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुईं कांग्रेस अध्यक्ष Sonia Gandhi; हालत स्थिर
Last Updated on July 30, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को गुरुवार को दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल (Sir Gangaram Hospital) में भर्ती कराया गया। यहां पर उनकी सेहत की नियमित जांच (Regular Health Check-up) की जाएगी। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को शाम करीब 7 बजे नियमित जांच के लिए भर्ती कराया गया। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार सोनिया की हालत स्थिर है। अस्पताल की तरफ से सोनिया के स्वस्थ्य के संबंध में जारी किए हेल्थ बुलेटिन में अस्पताल बोर्ड के चेयरमैन डॉक्टर डीएस राना के हवाले से बताया गया कि सोनिया गांधी को शाम 7 बजे भर्ती किया गया और उनकी हालत स्थिर है।
6 महीने पहले पेट दर्द की शिकायत होने पर इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था
इससे पहले दिन में सोनिया गांधी ने पार्टी के राज्यसभा सदस्यों के साथ बैठक कर वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर उनके साथ चर्चा कीं। बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कई गई थी जिसमें पूर्व पीएम मनमोहन सिंह समेत पार्टी के शीर्ष नेता मौजूद थे। कांग्रेस की ओर से इस बैठक का आयोजन वर्चुअल तरीके से किया गया, जिसमें सोनिया गांधी ने अलग-अलग राज्यों से चुने गए राज्यसभा सांसदों से चर्चा की। कोरोना संकट, राजनीतिक माहौल को लेकर चर्चा की गई। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सांसदों को संबोधित भी किया।
यह भी पढ़ें: पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: Covid-19 मरीजों को Free में दिया जाएगा प्लाज्मा
बता दें कि करीब छह महीने पहले भी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पेट दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में ही भर्ती करवाया गया था। इसके बाद यहां उनसे मिलने के लिए कई नेताओं का जमावड़ा लग गया था। बता दें कि 73 वर्षीय सोनिया गांधी बीते कुछ वर्षों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही हैं। वहीं, पिछले साल तक सोनिया गांधी मेडिकल चेकअप के लिए अमेरिका जाती रही हैं। इस दौरान उनके बेटे राहुल गांधी या बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा साथ ही जाते हैं।