-
Advertisement
अभद्र टिप्पणी मामला: सड़कों पर उतरी कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, दर्ज करवाई शिकायत
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर (Hamirpur) जिला के बड़सर में मंगलवार को पूर्व मंत्री और परागपुर से विधायक बिक्रम ठाकुर (Bikram Thakur) के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मैहरे बाजार में पूर्व मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी (Protest) की और एसडीएम के माध्यम से एएसपी को सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) और उनकी पत्नी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने को लेकर एफआईआर (FIR) दर्ज करने की शिकायत सौंपी है।
यह भी पढ़ें:सुक्खू पर टिप्पणी से भड़की कांग्रेस, तो बिक्रम ठाकुर ने भी मारी पलटी, जताया खेद
कांग्रेस प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार चौधरी ने कहा कि पूर्व मंत्री ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में उनके नेतृत्व में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया था। जिसमें सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनके परिवार उनकी पत्नी के खिलाफ अत्यधिक अपमानजनक टिप्पणी (Abuse Comments) की है।

जिस कारण पूरे प्रदेश में जनप्रतिनिधि का अपमान हुआ है। उन्होंने कहा कि इस तरह की अभद्र भाषा के प्रयोग में जिस से प्रदेश की जनता की भावनाएं आहत हो रही हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के पूर्व मंत्री माफी नहीं मांगते हैं तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर और उग्र प्रदर्शन करेगी।

युवा कांग्रेस और महिला कांग्रेस ने भी खोला मोर्चा
वहीं राजधानी शिमला (Shimla) में भी सीएम और उनकी पत्नी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर कांग्रेस सड़कों पर उतर आई है। शिमला में मंगलवार देर शाम को युवा कांग्रेस (Youth Congress) और महिला कांग्रेस ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीसी ऑफिस के बाहर पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर का पूतला जलाया। वहीं महिला कांग्रेस (Mahila Congress) ने महिला थाना न्यू शिमला में शिकायत दर्ज करवाई है। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि सीएम का अपमान सहन नहीं करेंगे। वहीं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने बीजेपी नेता के खिलाफ सार्वजनिक तौर पर एक महिला को अपमानित करने व अभद्र भाषा के लिए कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


