- Advertisement -
कांग्रेस की प्रस्तावित युवा रोजगार यात्रा (Congress Youth Employment Yatra) में एआईसीसी ने तीन दिनों के भीतर ही फेरबदल कर दिया है। आज पार्टी मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला (Rajiv Shukla) की तरफ से जारी हुए आदेश में बताया गया है कि यात्रा पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह,नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री व चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में निकाली जाएगी। पहले इसके लिए विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) को प्रभारी बनाया गया था। अब उन्हें इसका संयोजक बनाया गया है,उनके साथ ही रघुवीर बाली को भी संयोजक बनाया गया है। इसके साथ ही इसके लिए विनोद सुल्तानपुरी, आश्रय शर्मा, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी, छत्र सिंह व अभिषेक राणा को कमेटी का सदस्य बनाया गया है।
हिमाचल में कुछ ही माह के भीतर विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले कांग्रेस प्रदेशभर में युवा रोजगार यात्रा के जरिए युवाओं और बेरोजगारों (Unemployed) को साधने की कोशिश करेगी। इसी मकसद से प्रदेशभर में यह यात्रा निकाली जाएगी। प्रदेश में इस वक्त बेरोजगारों का आंकड़ा 12 लाख से अधिक बताया जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी ज्यादा से ज्यादा बेरोजगारों को युवा इस रोजगार यात्रा से जोड़ने का प्रयास करेगी।
- Advertisement -