-
Advertisement
मोदी सरकार से Congress की मांग: विकलांग, वृद्ध, विधवा, किसान, जनधन खाते में जमा हों साढे सात हजार
नई दिल्ली। भारत में जारी कोरोना संकट (Corona Crisi) के बीच देश के प्रमुख विपक्षी दाल कांग्रेस (Congress) ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से विकलांग, बुजुर्ग, विधवा महिलाओं ,प्रधानमंत्री किसान योजना तथा जनधन खाताधारकों के खाते में तुरंत साढे सात हजार रुपए जमा किए जाने की मांग उठाई है। पार्टी की तरफ से कहा गया है कि हर जनधन खाते, पेंशन खाते और पीएम किसान अकाउंट में 7500 रुपये जमा किए जाएं। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के नेतृत्व में गठित सलाहकार समूह की पहली बैठक के बाद बताया गया कि इस समिति की ओर से एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसे केंद्र सरकार को दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: दिल्ली के अस्पताल से भागा Corona मरीज हरियाणा से पकड़ा गया
बैठक के बारे में जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस का ये प्रतिनिधिमंडल एक लेखा-जोखा तैयार कर रहा है, जो कि छोटे कारोबारियों के लिए होगा। हम 48 घंटे में इस मसले पर रिपोर्ट सबमिट करेंगे। अभी भी किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस की ओर से इस रिपोर्ट को मोदी सरकार को दिया जाएगा। जयराम रमेश ने सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश का यह वर्ग सबसे ज्यादा परेशान है। इनकी समस्या लॉक डाउन के कारण निरंतर बढ रही है इसलिए सरकार को इनके खाते में साढे सात हजार रुपए तत्काल जमा करने चाहिए।
जयराम रमेश ने आगे कहा कि केंद्र सरकार के पास पैसे की कमी नहीं है। उसके पास पर्याप्त पैसा है और केंद्र सरकार को तत्काल इन खातों में तत्काल साढे सात हजार रुपए जमा करने चाहिए। किसान परेशान है और उसको राहत दी जानी चाहिए। इससे पहले कांग्रेस की ओर से मोदी सरकार पर आरोप लगाया गया है कि कोरोना की तैयारी को लेकर सरकार ने देरी की, मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिराने के बाद ये लोग सक्रिय हुए। लेकिन कांग्रेस पार्टी लगातार सरकार का साथ देने के लिए तैयार है।
