-
Advertisement
शर्मनाक: कोरोना संक्रमित युवक ने किया Covid-19 पीड़ित युवती से रेप का प्रयास!
पिथौरागढ़। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड (Uttarakhand) स्थित पिथौरागढ़ से एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां स्थित नगर के बेस अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में कोरोना संक्रमित 20 वर्षीय युवती ने वार्ड में ही रह रहे धारचूला के 32 वर्षीय कोरोना संक्रमित युवक दुराचार का प्रयास (Attempt to Rape) करने का आरोप लगाया है। वहीं, इस हादसे की खबर मिलने के बाद युवती को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।
पुलिस के पास अभी तक नहीं पहुंचा है मामला
बतौर रिपोर्ट्स, पीड़िता ने मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वह 15 सितंबर से अपनी मां के साथ बेस अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। बीते रोज तबीयत खराब होने पर युवती की मां स्वास्थ्यकर्मियों से बात करने बाहर गई। इस दौरान युवती कमरे में अकेली थी। युवती ने आरोप लगाते हुए कहा कि वहां एक युवक ने पहले उसे भोजन के बहाने बुलाया और उसके साथ दुराचार की कोशिश की। युवती की मानें तो उसने भागकर अपने आप को बचाया।
यह भी पढ़ें: #Corona Breaking: मंडी में Hamirpur निवासी सहित तीन ने तोड़ा दम
उसने बताया कि मां की तबीयत खराब होने के चलते उन्हें तो कुछ नहीं बताया, पर वार्ड में तैनात स्वास्थ्यकर्मियों को घटना की जानकारी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, इस विषय को लेकर सवाल किए जाने पर जिला अस्पताल के प्रभारी पीएमएस डॉ.केसी भट्ट ने कहा कि युवती से छेड़छाड़ की जानकारी मिली है। अस्पताल प्रशासन का इस मसले पर कहना है कि लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई को लेकर पुलिस से बात की जाएगी। अभी तक यह मामला पुलिस की चौखट तक नहीं पहुंच सका है।
