-
Advertisement
Big Breaking: सिविल अस्पताल राजगढ़ से Corona Suspect मेडिकल कॉलेज Nahan पहुंचाया
Last Updated on April 15, 2020 by Vishal Rana
राजगढ़। हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ (Rajgarh) में एक कोरोना का संदिग्ध (corona Suspect) मामला बताया जा रहा है। लाना चैता से लाए गए शख्स की ट्रैवल हिस्ट्री हरियाणा की बताई गई है। वह वहां से कुछ दिन पहले ही यहां आए थे। बुखार व छाती में समस्या के चलते उन्हें बीती रात दो बजे अस्पताल लाया गया। आज दोपहर बाद उसे नाहन मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल बार्डर पर Video Calling से होगी मेडिकल Pass की वेरिफिकेशन, फेक हुआ तो होगा कुछ ऐसा
52 वर्षीय शख्स साधू हैं, जोकि हरियाणा (Haryana) के करनाल में गउ सदन में रहते हैं। वह कुछ दिन पहले ही लाना चैता आए थे, वहां वह एक मंदिर में रह रहे थे। उन्हें स्वास्थ्य तौर पर दिक्कत आने पर राजगढ़ स्थित सिविल अस्पताल (Civil Hospital) लाया गया। एसएमओ डाॅ. हितेंद्र का कहना है कि उनमें प्रथम द्वष्टया कोरोना संक्रमण के लक्षण तो दिखाई दे रहे हैं,बुधवार दोपहर को उसे नाहन मेडिकल कालेज में पहुंचाया गया। यहां उसके सैंपल लिए जाएंगे जिनकी रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी जानकारी मिल पाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
Tags