-
Advertisement
कोरोना अपडेटः सिरमौर के 51 मामलों के साथ Himachal में आज 144 केस- 117 ठीक
Last Updated on August 30, 2020 by
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 144 नए मामले सामने आए हैं। इसमें सिरमौर (Sirmaur) में सबसे अधिक 51, सोलन में 27, ऊना (Una) में 19, कांगड़ा में 14, हमीरपुर व शिमला (Shimla) में 12-12, बिलासपुर में चार, चंबा में तीन व मंडी में दो मामले आए हैं। वहीं, आज 117 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। इसमें चंबा में 29, सोलन में 27, सिरमौर में 21, मंडी में 13, बिलासपुर में 10, कांगड़ा, ऊना व शिमला में पांच-पांच व कुल्लू में दो कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। हिमाचल में कुल आंकड़ा 5781 पहुंच गया है। अभी 1439 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 4270 लोग ठीक हो चुके हैं। हिमाचल में मृत्यु का आंकड़ा 32 है। प्रदेश में आज 2267 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 1578 नेगेटिव रहे हैं। अभी 635 की रिपोर्ट आनी बाकी है। आज के सैंपल से 54 ही पॉजिटिव केस हैं। बाकी मामले पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 177 सैंपल की रिपोर्ट भी अभी आनी बाकी है।
यह भी पढ़ें: Covid Test के लिए स्वैब लेते समय नाक से खून आने के बाद नवजात की मौत, होगी जांच
नाहन सहित औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब से मिले अधिकतर संक्रमित
सिरमौर (Sirmaur) में एक बार फिर कोरोना का बड़ा अटैक हुआ है। शनिवार को एक साथ 34 नए मामले मिले हैं। संक्रमित पाए गए अधिकतर मामलों का संबंध नाहन (Nahan) और औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब से हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 218 सैंपल जिसमें 192 नए और 26 फॉलोअप सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इसमें 88 नए सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं, जबकि 34 पॉजिटिव मिले। 70 नए और 26 फॉलोअप सैंपल की जांच जारी है। इन नए मामलों में मेडिकल कॉलेज नाहन की 33 व 40 वर्षीय दो महिलाएं, अमरपुर मोहल्ला नाहन के 19 व 47 वर्षीय दो पुरुष, कालाअंब के ओगली खैरी से 19, 24, 35 और 24 वर्ष के युवक, चौहान का बाग नाहन से 23 व 29 वर्ष के दो युवक संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा मलगांव की 32 वर्षीय महिला, कमरऊ की 70 वर्षीय महिला, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नाहन का 65 वर्षीय, श्रीरेणुकाजी के धरोग से 20 वर्षीय युवक, पांवटा साहिब (Paonta Sahib) के मेहत से 25 वर्षीय महिला, नाहन के राहौर से 25 वर्षीय पुरुष, नाहन के मोगीनंद से 32, 30 32 वर्ष के दो पुरुष व एक महिला, कोलर से 33 वर्षीय युवति, सुंदरबाग कॉलोनी नाहन से 35 वर्षीय युवक, त्रिलोकपुर से 27वर्षीय , मालोवाला से 34 वर्षीय, नाहन से 42, 32, 19, 20, 21, 50, 23, 19, 21, 19, 21 वर्षीय पुरुष भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएमओ सिरमौर डॉ. केके पराशर ने 34 नए कोरोना संकमण के मामले आने की पुष्टि की है।
कांगड़ा में स्वास्थ्य कर्मियों और आर्मी जवान सहित 14 नए मामले
कांगड़ा (Kangra) जिला में 14 नए मामले आए हैं। इसमें धर्मशाला निवासी 39 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी, योल में क्वारंटाइन 39 वर्षीय, 27 वर्षीय युवक, 49 वर्षीय व्यक्ति, 29 व 36 वए 26 व 30 वर्षीय युवक और 35 वर्षीय महिला शामिल है। टांडा मेडिकल कॉलेज की 25 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी, नूरपुर के गनही लगोर की 52 वर्षीय महिला, पालमपुर फड़यालखर का 29 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव आया है। 42 और 22 साल का आर्मी जवान भी पॉजिटिव पाया गया है। वहीं, एक कोरोना पॉजिटिव ठीक हुआ है। इसमें कोविड केयर सेंटर डाढ़ में भर्ती 22 वर्षीय महिला शामिल है। महिला नगरोटा सूरियां क्षेत्र की रहने वाली है।