-
Advertisement
भारत में चमगादड़ों की दो प्रजातियों में मिले Coronavirus, हिमाचल समेत 4 राज्यों में है मौजूदगी
Last Updated on April 15, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने एक जर्नल में कहा कि उसने भारत में चमगादड़ों (Bat) की दो प्रजातियों (टेरोपस और रूसेटस) में कोरोना वायरस (Coronavirus) का पता लगाया है। कोरोना वायरस वाली चमगादड़ की यह दो प्रजातियां केरल, हिमाचल प्रदेश, (Himachal Pradesh) पुडुचेरी और तमिलनाडु में पाई जाती हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह कोरोना वायरस कोविड-19 (Covid-19) बीमारी के कोरोना वायरस सार्स सीओवी2 से मिलता जुलता हो सकता है।
यह भी पढ़ें: बैंकों में जुट रही भीड़ से कर्मचारी में बढ़ रहा Coronavirus का खतरा, सरकार ने जारी किए निर्देश
आईसीएमआर (ICMR) द्वारा इस विषय में जानकारी देते हुए आगे बताया गया कि शोध 2018-2019 के बीच लिए सैंपल से किया गया। इसमें कहा गया, ‘भारतीय चमगादड़ों में पैथोजेनिक (बीमार करने में सक्षम) कोरोना वायरसों की पहचान, उनमें नॉवल वायरसों के लिए अधिक स्क्रीनिंग की ज़रूरत पर ज़ोर देती है।’ इस शोध में वैज्ञानिकों ने भारत के 10 राज्यों में मौजूद दो प्रजाति की चमगादड़ के सैंपल लिए थे। इनमें पिटरोपस एवं रोसेट्स प्रजाति के चमगादड़ों के नमूने लिए गए। वैज्ञानिकों ने पाया कि भारत में 10 राज्यों में से 4 राज्यों के चमगादड़ों में बैट कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।
शोध में यह दावा किया गया है कि इस बात के कोई साक्ष्य या शोध मौजूद नहीं कि चमगादड़ में पाया जाने वाला यह वायरस इंसानों को संक्रमित कर सकता है। लेकिन चूंकि वायरस मिले तो इससे इंकार भी नहीं किया जा सकता कि ये चमगादड़ ये महामारी नहीं फैला रहे। हालांकि वह दुनिया में अभी फैला नोवल कोरोना वायरस यानि कोविड 19 नहीं है। इससे पहले निपाह वायरस भी चमगादड़ के जरिए इंसानों में आया था, इस बात की पुष्टि कई शोध में हो चुकी है। ऐसे में भारत के 4 राज्यों में चमगादड़ में बैट कोरोना वायरस का मिलना इस बात की ओर जोर देता है कि कहीं कोई और बीमारी चमगादड़ से इंसानों में न फैलने लगे। इसके लिए इन जीवों की समय समय पर निगरानी और सर्वेक्षण करना बेहद जरूरी है।