-
Advertisement
Covid-19: बंगाल में तीन-भोपाल में 10 और मणिपुर में लगा 14 दिन का लॉकडाउन
नई दिल्ली। देश भर में जारी कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर के बीच कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में काफी तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है। इस सब के बीच बुधवार देश के दो राज्यों मणिपुर (Manipur) और पश्चिम बंगाल (West Bengal) में एक बार फिर लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया गया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में कोरोना संक्रमित मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या को देखते हुए एक बार फिर लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया गया है।
मणिपुर में 14 दिन का लॉकडाउन
उत्तर पूर्व के इस राज्य में 14 दिनों तक पूरी तरह से लॉकडाउन होगा। ये लॉकडाउन गुरुवार दोपहर 2 बजे से लागू होगा। इसके बाद तक 14 दिनों तक चलेगा। मणिपुर सरकार ने कोरोना वायरस (Corona Virus in Manipur) की स्थिति को देखते हुए ये फैसला किया गया है। मणिपुर में कोरोना वायरस के दो हज़ार से अधिक मामले हैं। इनमें से 1400 लोग ठीक हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Big Breaking: कोरोना की चपेट में Himachal CM Office , सभी कार्यक्रम स्थगित कर लौटे जयराम
सीएम ममता ने बंगाल में लगाया 3 दिन का लॉकडाउन
पश्चिम बंगाल की सीएम और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने इस महीने तीन दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया है। ममता बनर्जी ने गुरुवार, शनिवार और बुधवार यानी 23, 25 और 29 जुलाई को तो लॉकडाउन की घोषणा की है, लेकिन शुक्रवार को छोड़ दिया है। इस्लाम में शुक्रवार का दिन बेहद अहम होता है। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज पढ़ने के लिए एकजुट होते हैं। देश में यह पहली बार है, जब इस तरह लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में ममता बनर्जी के ऐलान के बाद से सियासी बवाल मचा हुआ है। बीजेपी द्वारा ममता सरकार के इस फैसले का खूब विरोध किया जा रहा है।
भोपाल में 10 दिन टोटल लॉकडाउन
भोपाल में बुधवार को रिकॉर्ड 196 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद 10 दिन का लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है। यह टोटल लॉकडाउन होगा, जो 24 जुलाई की रात 8 बजे से शुरू होगा और 4 अगस्त की सुबह तक लागू रहेगा। यानी बकरीद और रक्षाबंधन भी लॉकडाउन में ही मनाए जाएंगे।