-
Advertisement
Cabinet: बसें चलाने पर नहीं हुआ कोई निर्णय, कैबिनेट सब कमेटी का किया गठन
शिमला। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) की अध्यक्षता में आज कैबिनेट (Cabinet) की बैठक हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। सरकार ने अभी बसें ना चलाने का फैसला लिया है। बता दें कि केंद्रीय गाइडलाइन के अनुसार ग्रीन जोन (Green Zone) में पचास फीसदी डिपो क्षमता और बस (Bus) में बिठाई जाने वाले सवारियों की क्षमता के अनुसार बसें चल सकती हैं। इस मुद्दे पर कैबिनेट में विस्तार से चर्चा हुई। सभी मंत्री बसें ना चलाने के पक्ष में दिखे। इसके चलते फिलहाल सरकार ने बसें चलाने पर कोई फैसला नहीं लिया है।
यह भी पढ़ें: Cabinet: नई एक्साइज पॉलिसी को लेकर बड़ा फैसला, हिमाचल में भी खुलेंगे शराब के ठेके
कैबिनेट की बैठक (Cabinet Meeting) में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में कोविड-19 (Covid-19) व वित्तीय स्थिति की मॉनिटरिंग के लिए चार सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज व उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर और परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर को भी शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री शहरी रोजगार योजना के तहत 120 दिन का रोजगार देने का निर्णय भी लिया गया है। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए 15 करोड़ की इलेक्ट्रिसिटी डिमांड पर छूट दी गई।

