-
Advertisement

ब्यास में डूबे दो युवकों के शव मिले, नदी किनारे पड़े थे कपड़े
इंदौरा। कांगड़ा जिला के इंदौरा में ब्यास नदी (Beas River) में डूबे दो युवकों के शव (Deadbody) आज सुबह बरामद कर लिए हैं। ये दोनों युवक सोमवार से लापता थे और इनके कपड़े देर शाम नदी के किनारे मिले थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में ले लिया है और जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: दो वर्ष पहले छोड़ गई थी पत्नी, आज पेड़ से फंदा लगाकर दी जान
बताया जा रहा है कि विनोद कुमार पुत्र गोरखू राम गांव मलाहड़ी, मुकेश कुमार पुत्र दर्शन सिंह गांव डुहग (टप्पा) और अमित कुमार पुत्र केवल कुमार गांव सहोड़ा गत दिवस इंदौरा से भोग्रवां आए और ब्यास नदी के तट पर चले गए। वहां से विनोद किसी जरूरी काम से इंदौरा (Indora) चला गया और अमित व मुकेश वहीं पर थे। जब विनोद इंदौरा से लगभग पांच बजे वापस भोग्रवां पहुंचा तो दोनों वहां नहीं थे और दोनों के कपड़े नदी के किनारे पड़े हुए थे। विनोद कुमार ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों का पता लगाने की कोशिश की। इसके बाद विनोद ने ग्राम पंचायत भोग्रवां के प्रधान हिम्मत राज को घटना की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को फोन किया। देर रात तक तलाशी अभियान चलाया गया पर उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। आज सुबह फिर से तलाश की गई। इस दौरान मृतकों के शव बरामद किए गए।