-
Advertisement
कुल्लूः मोक्ष नदी में मिला दोस्तों के साथ मणिकर्ण गए युवक का शव
Last Updated on January 3, 2020 by Vishal Rana
कुल्लू। पर्यटन नगरी मणिकर्ण के कसोल में मोक्ष नदी से एक युवक का शव (Dead Body) बरामद हुआ है। जिसे पुलिस और रेस्क्यू दल ने नदी से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह ले जाया जा रहा है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि युवक की पहचान सुनील कुमार पुत्र श्याम लाल ढमार आनी जिला कुल्लू के रूप में हुई है। अब तक की छानबीन में पता चला है कि सुनील कुमार अपने दोस्तों टीटू, सन्नी और अजय के साथ 2 फरवरी को स्कूटी पर मणिकर्ण गए थे और इस दौरान वे सभी स्नान करने के लिए कसोल के पास एक प्राकृतिक स्त्रोत में नहाने के लिए गए थे, जब नहाकर वे लौट रहे थे तो सुनील गायब था।
यह भी पढ़ें: पुलिस भर्ती फर्जीवाड़े के मुख्य आरोपी ने SP Office में किया सरेंडर
टीटू, सन्नी और अजय ने बताया कि उन्होंने सुनील को रात दो बजे तक ढूंढा, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला, जिसके चलते उन्होंने रात को सुनील के भाई मयंक सिंह को भी इसकी सूचना दी थी। उसके बाद पुलिस को भी इसकी सूचना मिली थी और पुलिस सूचना मिलने के बाद गुम हुए सुनील की तलाश में निकली थी। इस दौरान सुनील का शव कसोल के साथ बहती मोक्ष नदी से बरामद हुआ है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि मामले को हर पहलू से देखा जा रहा है।