-
Advertisement
Death | 2nd Day Protest | Mehatpur |
Last Updated on March 4, 2023 by sintu kumar
मैहतपुर। जिला ऊना के मैहतपुर स्थित निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद हुई युवक की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को परिजनों द्वारा मैहतपुर में निजी अस्पताल के आगे चंडीगढ़ धर्मशाला हाइवे पर किया जा रहा धरना प्रदर्शन दुसरे दिन भी जारी रहा वहीँ गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मैहतपुर के बाद संतोषगढ़ में भी चक्का जाम कर दिया, जिससे पंजाब के विभिन्न रास्तों से ऊना आने जाने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करते हुए अन्य रास्तों का सहारा लेना पड़ा। शुक्रवार शाम से ही लगातार पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी प्रदर्शनकारियों को मनाने में जुटे रहे लेकिन प्रदर्शनकारी डाक्टरों की गिरफ्तारी और मृतक के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा और मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग पर अड़े हुए है।