-
Advertisement
Dehra Girls school/ Kamlesh thakur/ CBSE board
जिला कांगड़ा के देहरा में गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल को बॉयज स्कूल में मर्ज करने और साथ ही स्कूल को CBSE बोर्ड में शिफ्ट करने के फैसले ने विवाद खड़ा कर दिया है। इस निर्णय के खिलाफ छात्राएं सड़कों पर उतर आई हैं। उनका कहना है कि यह फैसला उनकी सुरक्षा, पहचान और भविष्य से जुड़ा है, इसलिए इसे तुरंत वापस लिया जाए।
बड़ी संख्या में छात्राएं प्रदर्शन के लिए एकत्रित हुईं। छात्राओं ने साफ कहा कि वे अपने गर्ल्स स्कूल की अलग पहचान बनाए रखना चाहती हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
