-
Advertisement
‘बे-कार’ हैं दिल्ली के डिप्टी सीएम, पत्नी के पास उनसे अधिक अचल संपत्ति
Last Updated on January 17, 2020 by
नई दिल्ली। दिल्ली के डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के नाता मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए पटपड़गंज सीट से नामांकन दायर किया और हलफनामा दिया कि उनके पास कार नहीं है। बतौर हलफनामा, उनकी पत्नी के पास खुद खरीदी गई 65 लाख रुपए की अचल संपत्ति है जबकि सिसोदिया के नाम पर गाज़ियाबाद में संपत्ति है जिसकी कीमत मौजूदा समय में 21 लाख रुपए है। 2015 में परिवार समेत उनकी कुल चल और अचल संपत्ति 41.14 लाख थी जो अब बढ़कर 93.59 लाख हो गई है।
यह भी पढ़ें- Renault Duster पर पाएं अब तक की सबसे बड़ी छूट, 1.5 लाख कम हुई कीमत
सिसोदिया की पिछले आठ साल में सालाना आय आधी हो गई। वहीं उनकी पत्नी हाउस वाइफ सीमा सिसोदिया की संपत्ति तीन गुना बढ़ गई है। सिसोदिया ने 2013 के चुनाव में दाखिल हलफनामे में वर्ष 2012-13 की सालाना आय 5 लाख 21 हजार रुपए बताई थी। जो वर्ष 2020 के चुनाव में दाखिल हलफनामे में 2018-19 में 2 लाख 45 हजार 827 रुपए है। अपने हलफनामे में उन्होंने यह भी कहा कि जुलाई 2018 में उनकी पत्नी सीमा सिसोदिया ने मयूर विहार फेज-2 में 65 लाख रुपए की संपत्ति खरीदी। अपने 2015 के हलफनामे में सिसोदिया ने कहा था कि उनकी पत्नी ने मार्च 2008 में 8.70 लाख रुपए की संपत्ति खरीदी थी। उस समय उनकी पत्नी की स्व-अर्जित अचल संपत्ति का अनुमानित मूल्य 20 लाख रुपए था।