-
Advertisement
कांग्रेस को नहीं AAP को पता है बीजेपी को कैसे हराना हैः बोले सतेंद्र जैन
शिमला। पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद आज आम आदमी पार्टी के नेता व दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन शिमला पहुंचे। उन्होंने कहा कि हिमाचल में आप सभी 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।जनता आम आदमी को इसलिए चुन रही है क्योंकि देश की जनता खास आदमी से परेशान हो चुकी है। मीडिया से बातचीत के दौरान जैन ने कहा कि कांग्रेस नही बल्किआप अच्छी तरह जानती के कि बीजेपी को कैसे हराना है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्रों पर आम आदमी पार्टी का फोकस रहेगा।
यह भी पढ़ें:आम आदमी पार्टी का पंजाब में चला जादू हिमाचल में कांग्रेस की बढ़ी चिंता
सतेंद्र जैन ने कहा कि
हिमाचल में हर पांच साल बाद बीजेपी व कांग्रेस दोनों की बारी बारी सरकार सत्ता का मज़ा लेती रही है और जनता के लिए कुछ नहीं कर पाई है। हिमाचल में कृषि व बागवानी यहां कि रीड है। सबसे अहम यह है कि पर्यटन के क्षेत्र में जो अब तक किया जाना चाहिए था , किसी भी सरकार ने इसके लिए कुछ नही किया।
पंजाब के साथ हिमाचल भी जुड़ा हुआ है।
हिमाचल में विधानसभा चुनावों को तैयारियों के लिए हिमाचल में संगठन खड़ा करने पर ज़ोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल ही नहीं आम आदमी पार्टी का पंजाब में भी संगठन नहीं था लेकिन पंजाब में जिस तरह से जीत हासिल हुई है, वही आम आदमी की ताकत है। हिमाचल से आप में डॉक्टर और पढ़े लिखे लोग जुड़ रहे हैं। पार्टी शिमला नगर निगम चुनाव भी लड़ेगी और इससे पहले भी निगम चुनाव लड़ा है। जैन ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हिमाचल आएंगे। इससे पहले सत्येंद्र जैन का ढोल बजाकर स्वागत किया गया। इसके बाद आप ने शिमला में आज पदयात्रा निकाली, जिसमें दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सतैंद्र जैन विशेष रूप से शामिल हुए। यह पदयात्रा आप के पार्टी दफ्तर खलीणी से शिमला के CTOतक निकाली गई।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…