-
Advertisement
delhi/RahulGandhi/himachal
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर दिल्ली में मंथन हो रहा है। राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अध्यक्ष पद के दावेदार छह नेताओं से दिल्ली में चर्चा कर रहे है। खड़गे के घर पर चल रही इस मीटिंग में इन नेताओं से चर्चा के बाद हाईकमान किसी एक नेता पर सहमति बनाकर इसी सप्ताह नए अध्यक्ष का ऐलान करेगा। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल भी मौजूद है। हिमाचल से शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व ठियोग से विधायक कुलदीप राठौर, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, विधायक विनोद सुल्तानपुरी, आशीष बुटेल व सुरेश कुमार शामिल हैं। अध्यक्ष की ताजपोशी के बाद ही राज्य में नया संगठन बन पाएगा। प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस एक साल से अधिक समय से बिना संगठन के है। कांग्रेस पार्टी एक अध्यक्ष के साथ साथ तीन से चार वर्किंग प्रेसिडेंट की तैनाती पर भी विचार कर रही है।
