-
Advertisement
Hamirpur: जंगल में अवैध खैर कटान मामले में डिप्टी रेंजर और फॉरेस्ट गार्ड Charge Sheet
हमीरपुर। जिला हमीरपुर (Hamirpur) के बड़सर में जंगल में हुए अवैध खैर कटान मामले की गाज दो कर्मचारियों पर गिरी है। जांच में दोनों कर्मचारी दोषी पाए गए है। जिसके बाद वन विभाग ने डिप्टी रेंजर और फॉरेस्ट गार्ड को चार्जशीट (Charge Sheet) कर दिया है। विभागीय कमेटी की प्रारंभिक जांच में दोनों कर्मचारी दोषी पाए गए हैं। दोनों को वन क्षेत्र ऊना तबादला कर दिया गया। बता दें कि उपमंडल बड़सर के वन खंड बिझड़ी के तहत वन बीट पैरवीं के खारल जंगल में बीते मार्च माह में 48 खैर के पेड़ काटे गए थे। जिसकी स्थानीय लोगों ने वन विभाग से इसकी शिकायत की थी।
ये भी पढे़ं – हिमाचल में बाइक हादसे में गई थी विंग कमांडर की जान; बुजुर्ग मां ने हार्ले-डेविडसन पर ठोंका करोड़ों का केस
वन विभाग ने जब मामले की जांच की तो कटे हुए खैर के पेड़ तो नहीं मिले, लेकिन पेड़ों के सरकारी भूमि से काटे जाने की पुष्टि जरूर हुई। जिसके बाद विभागीय जांच के लिए कमेटी का गठन हुआ। प्रारंभिक जांच में डिप्टी रेंजर और फॉरेस्ट गार्ड (Deputy Ranger and Forest Guard) की लापरवाही सामने आने पर इन्हें चार्जशीट कर दोनों को ऊना जिले में तैनात कर दिया गया। डीएफओ हमीरपुर एलसी वंदना के अनुसार जांच में कर्मचारियों की कोताही सामने आई है। कर्मचारियों ने अपनी वन बीट में पेड़ कटान की जानकारी या शिकायत (Complaint) समय पर पुलिस और विभाग को नहीं दी। इसके चलते एक डिप्टी रेंजर और फॉरेस्ट गार्ड पर आरोप पत्र दाखिल किया गया है। मामले में विभागीय जांच चल रही है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

