-
Advertisement
बिका देवानंद का 73 साल पुराना बंगला, अब बनेगा 22 मंजिला टावर
मुंबई। एक जमाने में बॉलीवुड के सुपरस्टार रहे एक्टर देवानंद (Bollywood Superstar Actor Dev Anand) का पुराना बंगला बिक गया है। अब यहां 22 मंजिला टावर बनेगा। देवानंद और उनकी पत्नी कल्पना कार्तिक ने 40 साल मुंबई के इस घर में गुजारे थे। देवानंद के दो बच्चे हैं, जो मुंबई में नहीं रहते। ऐसे में घर की देखभाल करने वाला कोई नहीं है। इसलिए उन्होंनें घर को बेचने का इरादा किया। यह डील करोड़ों रुपये में हुई है।
Dev Anand का बंगला जुहू (Juhu) में है। अब इस बंगले को एक रियल स्टेट कंपनी ने खरीदा है। फिलहाल पेपरवर्क चल रहा है। करीब 350-400 करोड़ रुपये में इस प्राइम लोकेशन वाले बंगले को बेचा गया है। रियल स्टेट कंपनी (Real Estate Company) इसे 22 फ्लोर ऊंचे टावर में बदलने जा रही है। एक वक्त था जब माधुरी दीक्षित और डिंपल कपाड़िया भी इस बंगले के पास के अपार्टमेंट में रहा करती थीं।
पहले इतनी भीड़भाड़ नहीं थी
जब देवानंद ने इस बंगले को बनाया था, तब ये जगह इतनी भीड़भाड़ भरी नहीं थी। लेकिन आज के समय में जुहू का ये इलाका सबसे पॉश और मंहगे एरिया के लिए मशहूर है। देवानंद के दो बच्चे हैं। एक बेटा सुनील आनंद और एक बेटी देविना आनंद।
बेटा यूएस में और बेटी ऊटी में
पिछले काफी समय से ये घर खाली पड़ा था। क्योंकि उनका बेटा सुनील आनंद US में रहता है। वहीं एक्टर की बेटी देवीना मां के साथ ऊटी में रहा करती थीं। मुंबई में घर की देखभाल करने वाला कोई नहीं था। एक पुराने इंटरव्यू में देवानंद ने बताया था, ‘अपना ये घर 1950 में बनाया था। तब जुहू एक छोटे गांव की तरह हुआ करता था। बिल्कुल जंगल की तरह दिखता था। अब तो जुहू बहुत भीड़भाड़ वाला एरिया बन चुका है।’
यह भी पढ़े:अब सलमान और ऋतिक के साथ काम करेंगे Jawan के डायरेक्टर एटली
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

