- Advertisement -
बनखड़ी। जिला कांगड़ा (#Kangra) के बनखंडी के पास स्थित मां बगलामुखी मंदिर (Maa Baglamukhi Temple) में श्रद्धालु सुबह 9 से शाम 6 बजे तक दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद किसी को दर्शन करने की अनुमति नहीं होगी। यह फैसला मंदिर ट्रस्ट की बैठक में कांगड़ा में लगाए गए नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) के मध्यनजर लिया गया है। बता दें कि कांगड़ा जिला सहित शिमला, मंडी व कुल्लू में सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक इमरजेंसी सर्विस व मेडिकल इमरजेंसी आदि के अलावा किसी भी प्रकार की मूवमेंट प्रतिबंधित रहेगी।
कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते सरकार ने कल कैबिनेट (Cabinet) की बैठक में फैसला लिया है। आज इस बारे आदेश जारी कर दिए हैं। यह आदेश आज से 15 दिसंबर तक जारी रहेंगे। यानि कि 15 दिसंबर तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। इसी मध्यनजर आज मां बगलामुखी मंदिर ट्रस्ट की बैठक मुख्य प्रबंधक महंत रजत गिरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि नाइट कर्फ्यू के मध्यनजर श्रद्धालुओं को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक दर्शन करवाएं जाएंगे। यह जानकारी अरुण गोस्वामी ने दी।
- Advertisement -