-
Advertisement
![](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2020/04/mardi-4.jpg)
होम क्वारंटाइन जंप करने वालों को DGP की कड़ी चेतावनी, होगी यह कार्रवाई
शिमला। हिमाचल पुलिस के डीजीपी (DGP) एसआर मरड़ी ने कहा कि कुछ लोग होम क्वारंटाइन जंप कर रहे हैं। ऐसे लोगों को चेतावनी देना चाहता हूं कि अब अगर कोई ऐसा करते पकड़ा गया तो उन्हें संस्थागत क्वारंटाइन (Institutional Quarantine) में रखा जाएगा। घर में रहते तो ज्यादा कंफर्ट रहते हैं। अगर संस्थागत क्वारंटाइन में गए तो वहां पर इतना कंफर्ट नहीं रहेगा। आपको असुविधा झेलनी पड़ेगी। वीडियो संदेश जारी करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना से जंग लड़कर जो कोरोना पॉजिटिव लोग अस्पतालों से घर गए हैं, उनका सामाजिक बहिष्कार ना किया जाए। उन्हें परिवार का सदस्य समझें। पर सोशल डिस्टेंसिंग के मापदंड़ों का जरूर ख्याल रखें।
यह भी पढ़ें: किसान-बागवानों को राहत : बिना Curfew pass दूसरे राज्यों में जा सकेंगे फल-सब्जियों के वाहन
डीजीपी ने कहा कि लोग धर्म से संबंधित हेट मैसेज को फॉरवर्ड कर रहे हैं। ऐसा ना करें। अगर कोई ऐसे मैसेज फॉरवर्ड भी करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसलिए उनकी सभी लोगों से अपील है तो अगर ऐसा कोई हेट मैसेज आता भी है तो उसे फॉरवर्ड ना करें। उन्होंने जानकारी दी है कि अभी तक 845 के करीब तब्लीगी जमात से जुड़े लोग होम क्वारंटाइन या संस्थागत क्वारंटाइन में हैं। उन्होंने कहा कि हमारी कथनी और करनी एक जैसा होनी चाहिए। लोग इस वक्त आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। हम एक दूसरे का मदद कर सकते हैं। आज उन्होंने देखा कि एक गुरुद्वारा के बाहर लोग खड़े हैं। वह राशन लेने के लिए खड़े थे। उन्होंने गुरुद्वारों से सीख लेने की बात कही है। डीजीपी ने कहा कि हमें दूसरों की मदद करने का मौका मिला है। इस मौके को नहीं खोना चाहिए।