-
Advertisement
धर्मशाला में पहली बार होगा आईपीएल का प्लेऑफ मुकाबला, फाइनल अहमदाबाद में
IPL 2026: धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार आईपीएल का क्वालीफायर मैच होगा। यहां 26 मई को आइपीएल यानी इंडियन प्रीमियम लीग सीजन 2026 का पहला प्लेआफ मैच खेला जाएगा। बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मैचों के वेन्यू और तारीखों का ऐलान किया। धर्मशाला में होने वाला पहला प्लेआफ मैच 26 मई मंगलवार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। इस मैच में अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें भाग लेंगी और मैच की विजेता टीम अहमदाबाद में होने वाले फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी। फाइनल मुकाबला 31 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में होगा। वहीं, पहला प्लेआफ मिलने से धर्मशाला में पर्यटन कारोबार को और गति मिलेगी।

पंजाब किंग्स की टीम कल पहुंचेगी
इससे पहले धर्मशाला में पंजाब किंग्स की टीम तीन मुकाबले खेलेगी। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम पंजाब किंग्स की टीम का होम ग्राउंड है। यहां पर दिल्ली कैपिटल्स के साथ 11 मई, 14 मई को मुंबई इंडियंस के साथ, जबकि 17 मई को रायल चैलेंजर बेंगलुरु के साथ भिड़ेगी।वहीं, पंजाब किंग्स की टीम भी सात मई को धर्मशाला पहुंच जाएगी। टीम सायं के समय चार बजे के करीब विशेष विमान से गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचेगी और इसके बाद सड़क मार्ग से धर्मशाला लाया जाएगा।
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

