-
Advertisement
धर्मशाला कॉलेज की छात्रा मौत मामलाः विद्यार्थी परिषद ने डीसी ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन
Government College Dharamshala Controversy : धर्मशाला कॉलेज की छात्रा मौत मामले में आज छात्र सड़क पर उतरे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने धर्मशाला में डीसी ऑफिस के बाहर न्याय की मांग करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने सरकार व पुलिस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। छात्र नेताओं का कहना है कि पुलिस विभाग जांच की गति तेज रखे और इस मामले में जो भी दोषी है उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। विद्यार्थी परिषद की प्रदेश मंत्री नैंसी अटल सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रशासन व पुलिस से मामले की जल्द न्याय की मांग की है।
https://twitter.com/himachal_abhi/status/2008109397910896791
छात्रा मौत मामले में जांच का दायरा बढ़ा
उधर छात्रा मौत मामले में जांच का दायरा बढ़ गया है। पुलिस अपने स्तर पर जांच में कर रही है। वहीं अब विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के निर्देशों पर गठित फैक्ट फाइंडिंग कमेटी और राज्य सरकार द्वारा गठित विशेष कमेटी भी आज जांच को धर्मशाला कॉलेज पहुंच गई है। राज्य सरकार ने हॉयर एजुकेशन डायरेक्टोरेट में एडिश्नल डायरेक्टर -कॉलेज डॉ. हरीश कुमार के नेतृत्व में चार सदस्यीय SIT गठित की है। SIT धर्मशाला कॉलेज में रैगिंग और यौन उत्पीड़न मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है। दरअसल, पल्लवी ने अपने अंतिम सांस लेने से पहले अस्पताल में दो वीडियो बनाए। पल्लवी की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में चार छात्राओं समेत असिस्टेंट प्रोफेसर अशोक कुमार पर FIR दर्ज कराई। हालांकि अशोक कुमार को सरकार ने सस्पेंड कर दिया है और जांच पूरी होने तक शिक्षा निदेशालय शिमला में हेडक्वार्टर फिक्स किया गया है। इस मामले में परिजनों ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। इस बीच UGC ने भी घटना पर संज्ञान लिया और यूजीसी की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी इस मामले में जांच कर रही है। यह कमेटी भी आज कॉलेज पहुंच कर साक्ष्य जुटा रही है।
रविंद्र चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
