-
Advertisement
Corona से जंग के लिए Dhoni ने दिया 1 लाख का योगदान, फैंस बोले- ये क्या बात हुई
Last Updated on March 27, 2020 by
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर जारी है। मौजूदा हालातों की वजह से देश को 21 दिनों के लॉक डाउन (Lockdown) पर रखा गया है। इस दौरान गरीब तबके के लोगों को काफी सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे लोगों की मदद के लिए देश की तमाम हस्तियां अपने हाथ आगे कर रही हैं। इसी सिलसिले में इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने भी 1 लाख रुपए का योगदान दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार धोनी ने पुणे स्थित एक एनजीओ के माध्यम से यह योगदान दिया है।
धोनी द्वारा इस भयानक महामारी के बीच केवल एक लाख रुपए का योगदान दिया जाना उनके फैंस को रास नहीं आ रहा है। सोशल मीडिया इसके चलते धोनी को काफी ज्यादा ट्रोल भी किया जा रहा है। एक फैन ने लिखा- 800 करोड़ रुपये कमाने वाले धोनी ने सिर्फ एक लाख रुपये की मदद की यह दुखद है। वहीं दूसरी तरफ सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने कोरोना से लड़ाई के लिए प्रधान मंत्री राहत कोष और मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रत्येक को 25 लाख रुपये का योगदान देने का फैसला किया।
एक प्रशंसक ने लिखा- एमएस धोनी को क्यों ट्रोल किया जा रहा है, यह उनकी पसंद है। लोगों के मन में इस बात को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर धोनी ने पुणे के दिहाड़ी मजदूरों के लिए दान क्यों दिया है, उनका पुणे से क्या कनेक्शन है।।? यह सवाल हर किसी के मन में उठ रहा है। दरअसल, धोनी आईपीएल के दो सीजन 2016 और 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट का हिस्सा रह चुके हैं। तब चेन्नई सुपर किंग्स पर स्पॉट फिक्सिंग को लेकर प्रतिबंध लगा था।