-
Advertisement

छत्तीसगढ़ महिला आयोग अध्यक्ष के बिगड़े बोल – लड़कियां खुद बनाती हैं संबंध फिर दर्ज करवाती हैं #Rape Case
रायपुर। देश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामले बढ़ रहे हैं इसी बीच एक मैडम का ये कहना है कि लड़कियां पहले खुद संबंध बनाती हैं फिर रिश्ता बिगड़ने पर रेप का केस दर्ज करवा देती हैं। ये बोल हैं छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक (Dr. Kiranmayi Nayak) के। डॉ. नायक ने रायपुर के प्रार्थना भवन में महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई के बाद पत्रकारों से बातचीत में ये बातें कहीं। एक पत्रकार ने उनसे महिला उत्पीड़न पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, ‘अधिकांश मामलों में लड़कियां लिव-इन में रहकर संबंध बनाती हैं। जब शादी नहीं होती या रिश्ता बिगड़ जाता है तो वे रेप का केस (Rape case) दर्ज करवा देती हैं। ऐसे में लड़कियों को किसी के साथ रिश्ते बनाने से पहले सोच समझ लेना चाहिए, क्योंकि ऐसे रिश्तों के परिणाम बुरे भी हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: पति को बंधक बनाकर उसी के सामने 17 लोगों ने महिला से किया #Rape, महिला आयोग ने लिखा पत्र
डॉ. नायक ने आगे कहा कि हर एक की स्थिति अलग होती है, दुनिया फिल्मी कहानी की तरह नहीं होती है। बच्चियों और महिलाओं को उनके अधिकार (Rights) पता होने चाहिए। अगर लड़कियां नाबालिग हैं तो वे प्यार-मोहब्बत के फिल्मी तरीकों से बचें और इनके चक्कर में ना आएं। यह आपका परिवार, घर व ज़िंदगी बर्बाद कर सकता है। नायक ने बताया कि कई केस ऐसे आते हैं, जिनमें लड़कियां 18 साल की होती नहीं हैं और शादी कर लेती हैं। उसके बाद अपने बच्चों के साथ महिला आयोग के पास शिकायत लेकर आती हैं।
किरणमयी नायक ने कहा कि हर किसी की ज़िंदगी की कहानी अलग होती है। पहले आप पढ़-लिखकर ज़िम्मेदार बनें। अगर आप किसी से शादी करना चाह रहे हैं तो आप देखें कि वह ज़िम्मेदार है कि नहीं।,आपकी परवरिश कर सकता है कि नहीं। अगर शादीशुदा व्यक्ति आपको प्यार के झांसे में फंसा रहा है तो आपको यह समझना होगा कि वह आपसे झूठ बोल रहा है। इन सब मामलों में आपको पुलिस थाने और कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे।