-
Advertisement
बिंदल हो सकते हैं हिमाचल में BJP के अध्यक्ष, 18 को होगा ऐलान
Last Updated on January 15, 2020 by Deepak
शिमला। हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पद की दौड़ में हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल (Dr. Rajeev Bindal) का नाम आगे आ गया है। पद के लिए 17 जनवरी को नामांकन होगा, जबकि 18 को चुनाव होने हैं। हाईकमान (High Command) का आदेश हुआ तो डॉ. बिंदल विधानसभा अध्यक्ष का पद छोड़ने को भी तैयार हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ होता है तो वह पूरी ड्यूटी करेंगे, बिंदल ने खुद को पार्टी का कार्यकर्ता बताया। लोहड़ी के उपलक्ष्य पर बिंदल ने ओक ओवर में सीएम जयराम ठाकुर से भेंट की।
यह भी पढ़ें :- Chamba में बड़ा हादसाः पहाड़ी से आए मलबे में दबे चार लोग, दो की गई जान
सूत्रों के अनुसार दोनों में नए बीजेपी अध्यक्ष पद के बारे में भी चर्चा हुई है। दूसरी ओर बिंदल ने कहा कि पार्टी प्रदेशाध्यक्ष के नाम की चर्चा चलने में तो कोई बुराई नहीं है। हम तो पार्टी के कार्यकर्ता है। हाईकमान या सीएम से इस बारे में बात को लेकर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि निर्णय क्या और कैसे होगा, इस बारे में तो कोई पता नहीं है। मगर उन्हें भी मालूम हुआ है कि चर्चा चल रही है। 17 को नामांकन होगा तो उस समय पता लग ही जाएगा।