-
Advertisement
बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद Solan पहुंचे बिंदल, कहीं यह बात
Last Updated on January 18, 2020 by saroj patrwal
दयाराम कश्यप/सोलन। हिमाचल बीजेपी (Himachal BJP) के अध्यक्ष बनने के बाद डॉ. राजीव बिंदल पहली बार सोलन पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें जो भी दायित्व दिया है, वो उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि बीजेपी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और उस पार्टी का अध्यक्ष बनना उनके लिए बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें पहले विधानसभा अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया था। उन्होंने वहां 2 वर्ष तक कार्य करते हुए बेहतर काम करने का प्रयास किया। अब उन्हें पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया है, जिसे वो पूरी निष्ठा से निभाएंगे।
यह भी पढ़ें: BJP अध्यक्ष बनने के बाद जोश में बिंदल, जोशीले अंदाज में कार्यकर्ताओं को नमन
बिंदल ने कहा कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष रहते हुए सतपाल सिंह सत्ती (Satpal Singh Satti) ने बेहतरीन कार्य कर संगठन को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जयराम सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है। डॉ. बिंदल ने कहा कि पार्टी ने जो उनपर विश्वास करते हुए एक अहम पद का कार्यभार सौंपा है, वो उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे और पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरा जोर लगाएंगे।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी YouTube Channel…