-
Advertisement
Dr. Rajesh Sharma | Mela | Folk Culture |
Last Updated on March 24, 2023 by sintu kumar
कांगडा। हिमाचल कांग्रेस कोषाध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने कहा है कि मेले हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग हैं। हम चाहे कितनी भी तरक्की कर लें लेकिन हमारी जडे यहीं पर रहेंगी। इसलिए पूर्वजों के वक्त से चली आ रही परंपरराएं कायम रहनी चाहिए,तभी आने वाली पीढियों को हम विरासत में कुछ दे पाएंगे। डाॅ राजेश शर्माने ये बात ज़मानाबाद छिंज मेले में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी लोक संस्कति को जिंदा रखने के अपने स्तर पर प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि हमें इसी तरह इन्हें आगे भी जिंदा रखने की तरफ कदम बढाने होंगे।