-
Advertisement
हिमाचल में सब्जी लेने गई महिला की शराबी ने लूट ली आबरू
संगड़ाह। जिला सिरमौर के संगड़ाह उपमंडल में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला ( 36 )ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने खेत में शाम के समय सब्जी लेने गई थी तो वहां गांव का ही एक व्यक्ति आ धमका, जो शराब के नशे में धुत्त था। इस बीच आरोपी उससे जोर जबरदस्ती करने लगा और उसके साथ दुष्कर्म किया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने घोषित किया ये फाइनल रिजल्ट, 80 हुए सफल
पीड़िता ने महिला पंचायत प्रधान व्यक्ति की करतूत के बारे में बताया।प्रदान ने उसे पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। महिला की शिकायत पर संगड़ाह पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी आरोपी फरार है। उसे पुलिस ढूंढने के प्रयास में जुटी है। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने कहा कि महिला के दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी क तलाश भी की जा रही है।