-
Advertisement
Earth-like Planet | Hidden | Solar System |
Last Updated on September 3, 2023 by sintu kumar
वर्षों से खगोलविद हमारे सौर मंडल में एक और दुनिया खोज रहे हैं, जिसे आम तौर पर प्लैनेट नाइन कहा जाता है। लेकिन संभवतः पृथ्वी जैसी एक और जगह हमारे ग्रह के करीब हो। जापानी खगोलविदों ने खुलासा किया है कि एक और पृथ्वी जैसा ग्रह खोजा जा सकता है। उन्हें लगता है कि यह नया ग्रह कुइपर बेल्ट में छिपा है। कुइपर बेल्ट नेपच्यून के बाहर की एक जगह हैए जिसने सौरमंडल को चारों और से घेर रखा है। यह कथित ग्रह सूर्य से 500 खगोलीय इकाइयों तक यानी पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी का 500 गुना है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह ग्रह पृथ्वी से 3 गुना ज्यादा बड़ा है। लेकिन अगर यह ग्रह भी है तो यहां इतनी ठंड होगी कि जीवन नहीं हो सकता। यह अध्ययन जापान के ओसाका में किंडाई यूनिवर्सिटी के पैट्रिक सोफिया लाइकावका और टोक्यो में जापान के राष्ट्रीय खगोलीय वेधशाला के ताकाशी इटो की ओर से किया गया था।