-
Advertisement
ब्रेकिंगः Himachal में मौत के बाद पॉजिटिव निकली बुजुर्ग महिला, हो चुका है अंतिम संस्कार
Last Updated on August 31, 2020 by
ऊना। हिमाचल में कोरोना (Corona) पॉजिटिव की मृत्यु का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। एक और कोरोना पॉजिटिव 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हुई है। महिला मौत के बाद कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। चिंता का विषय यह है कि महिला का पिछले कल अंतिम संस्कार भी हो चुका है। बता दें कि कुटलैहड़ क्षेत्र के समूर कलां की बुजुर्ग महिला का शनिवार को सैंपल लिया गया था। सैंपल के बाद महिला को घर भेज दिया गया था। शनिवार को ही महिला की मृत्यु हो गई। रविवार को महिला का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। आज आई सैंपल रिपोर्ट में महिला पॉजिटिव पाई गई है। हालांकि, महिला की मृत्यु का कोरोना से हुई है या नहीं इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन इस मामले में बड़ी लापरवाही सामने आई है।
ये भी पढ़ें: Corona Breaking: हिमाचल में कुल आंकड़ा 6 हजार पार, आज दो ने तोड़ा दम- ऊना में SHO पॉजिटिव
बुजुर्ग महिला का सैंपल शनिवार को लिया गया और इसकी रिपोर्ट तीसरे दिन आज आई है। सैंपल रिपोर्ट (Sample Report) देरी आना भी एक सवाल है। वहीं, अगर महिला की मृत्यु हो चुकी थी तो प्रशासन को इसकी जानकारी क्यों नहीं थी। रिपोर्ट आने से पहले कैसे अंतिम संस्कार कर दिया गया। ऐसे में अब बुजुर्ग महिला के परिजनों और अंतिम संस्कार में शामिल लोगों पर कोरोना का खतरा मडरा गया है। कांटेक्ट ट्रेसिंग (Contact Tracing) किसी चुनौती के कम नहीं होगी। इससे पहले हमीरपुर (Hamirpur) नादौन की बुजुर्ग मौत मामले में भी ऐसा ही हुआ था। बुजुर्ग की मृत्यु ऊना में हुई थी। बुजुर्ग का सैंपल लेकर उसे भी भेज दिया गया था। घर पर बुजुर्ग की मौत हो गई थी और बुजुर्ग का भी अंतिम संस्कार कर दिया गया था। वहीं, अगर उक्त मौत कोरोना मृत्यु में जुड़ती है तो हिमाचल में कुल आंकड़ा 36 हो जाएगा। वहीं, ऊना जिला में दो हो जाएगा।