-
Advertisement
viral video:जब हाथी ने चटकारे लेकर खाए गोल गप्पे तो देखते रह गए लोग
Last Updated on October 13, 2022 by sintu kumar
गोल गप्पों के नाम सुनते ही हमारे मुंह में पानी आ जाता हैं। गोल गप्पे वाले को देखकर हर कोई चाहता है ज्या ना सही कुछ तो खा ही लिए जाए। क्या कभी आप ने किसी जानवर को गोल गप्पे खाते देखा है। चलिए हम आप के बता देते हैं कि एक हाथी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर यकीनन आपका दिन बन जाएगा। क्योंकि, इस वीडियो चटकारे लेकर गोलगप्पे खा रहा है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया। बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो असम के तेजपुर का है। चलिए पहले ये वीडियो देखें…
यह भी पढ़ें- आखिर लिफ्ट में क्यों लगा होता है शीशा, रोचक है इसका कारण
A video of a jumbo from Assam has recently gone viral on social media. In the footage, the elephant can be seen hogging pani puris. The vendor also happily prepares the puffs one by one and hands them over to the elephant who had extended its tusk. #Viral #Elephant #panipuri pic.twitter.com/BrsKYd09Dh
— Odisha Basi ( ଓଡ଼ିଶାବାସୀ ) (@OdishaBasii) October 12, 2022
इस वीडियो में जिस अंदाज में हाथी मजे लेते हुए गोलगप्पा खा रहा है, उसने लोगों को हैरान कर दिया। वीडियो में आप देख सकते हैं हाथी बड़े आराम से गोलगप्पे की दुकान पर खड़ा है। वहीं, गोलगप्पे वाले भैया बड़े मजे से उसे गोलगप्पे खिला रहे हैं। वहीं, हाथी भी ताबड़तोड़ गोलगप्पे खाए जा रहा है। हाथी को देखकर ऐसा लगता है जैसे उसे गोलगप्पा काफी पसंद है। यह क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। ट्विटर पर इस वीडियो को @OdishaBasii नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं, यूजर्स भी चटकारे लेते हुए वीडियो पर चटकदार रिएक्शन दे रहे हैं।
साभारः @OdishaBasii