-
Advertisement
नौकरी चाहिए तो कल जाइए हमीरपुर, लगेगा रोजगार मेला
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम (Himachal Pradesh Skill Development Corporation) की ओर से 25 अगस्त को रोजगार मेला करवाया जा रहा है। इस दौरान हिमाचल और बाहरी राज्यों की 25 कंपनियां 2000 से अधिक पोस्टों पर युवाओं को भर्ती करेंगी। इस संबंध में कौशल विकास निगम के प्रदेश समन्वयक नवीन शर्मा ने बताया कि यह मेला सुबह नौ बजे शुरू हो जाएगा। इसमें बद्दी, पंजाब, शिमला, (Baddi, Punjab, Shimla) दिल्ली और फरीदाबाद की फार्मा ई-कॉमर्स, सिक्योरिटी सर्विस, इंश्योरेंस, ऊर्जा और चिकित्सा उपकरणों से संबंधित कंपनियां आ रही हैं।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में नौकरी 27 अगस्त को इस जिला में सजेगा रोजगार मेला, आप भी करें तैयारी
वहीं आईआईटी शाहपुर में दो सितंबर को माधव केआरजी लिमिटेड कंपनी साक्षात्कार के माध्यम से नियमित 100 पदों को भरेगी। कैंपस साक्षात्कार में वही युवा भाग ले सकते हैं, जिनकी उम्र 18 से 32 साल वर्ष के बीच है और वेल्डर, फिटर,इलेक्ट्रीशियन शीट मेटल आईटीआई कोर्स (ITI Course) कर रखा है। प्रधानाचार्य इंजीनियर संजीव सहोत्रा ने बताया कि कैंपस साक्षात्कार में केवल वही युवा भाग ले सकते हैं, जिन्होंने इन व्यवसायों में आईटीआई कोर्स कर रखा हो।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


