-
Advertisement
![actress-Jayanti](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2021/07/actress-Jayanti.jpg)
मशहूर कन्नड अभिनेत्री जयंती का निधन,नींद में की गई दुनिया को अलविदा
मशहूर कन्नड अभिनेत्री जयंती ( Famous Kannada actress Jayanti) का सोमवार सुबह निधन हो गया है। 100 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री ने अपने ही घर पर अंतिम सांस ली। जयंती के बेटे कृष्ण कुमार ने अपनी मां के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वह कई दिक्कतों से परेशान थीं, उन्होंने सोते हुए आखिरी सांस ली। वर्ष 2018 में जयंती के निधन की अफवाह उड़ी थी, तब उन्होंने सामने आकर सफाई दी थी।
यह भी पढ़ें: नहीं रहीं बालिका वधू की दादी, कार्डियक अरेस्ट से गई जान
जयंती का जन्म 6 जनवरी 1945 को कर्नाटक में हुआ था। अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर करने वाली जयंती ने अभिनय, प्रोडक्शन और गायकी में हाथ आजमाया। 60 से 80 के दशक की बेहद खूबसूरत और बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक मानी जाने वाली जयंती ने जेमिनी गणेशन,और जयललिता जैसे बड़े स्टार्स के साथ भी काम किया था। इसके अलावा उन्होंने तीन बॉलीवुड फिल्मों तीन बहुरानियां, तुमसे अच्छा कौन है और गुंडा में भी काम किया था।