-
Advertisement
चेपॉक के ‘लैप ऑफ ऑनर’ के दौरान धोनी को पीली जर्सी में देख भावुक हुए फैंस, साक्षी भी रही मौजूद
MS Dhoni: चेन्नई के ऐतिहासिक एमए चिदंबरम स्टेडियम में क्रिकेट और भावनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। मुकाबले के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने मैदान का ‘लैप ऑफ ऑनर’ लेकर हजारों प्रशंसकों का अभिवादन किया। इस दौरान उनके साथ सुरेश रैना भी मौजूद रहे। वहीं, साक्षी भी दर्शक दीर्घा में मौजूद रहीं। यह चेन्नई सुपर किंग्स का इस सीजन में चेपॉक पर आखिरी मुकाबला था, इसलिए मैच खत्म होने के बाद स्टेडियम का माहौल बेहद भावुक हो गया। पीली जर्सी में सजे फैंस लगातार ‘धोनी-धोनी’ के नारों से पूरे मैदान को गूंजाते रहे।
Men see, men get emotional! 🥺💛
The soul of Chepauk, #MSDhoni, walks with pride as the crowd showers him with love 🙌#TATAIPL | #CSKvsSRH pic.twitter.com/ber8t6yAEb
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 18, 2026
दरअसल, चेपॉक स्टेडियम में मौजूद फैंस को पहले ही मैच के बाद रुकने की जानकारी दे दी गई थी। ये अटकलें लगाई जा रही थी कि महेंद्र सिंह धोनी संन्यास का एलान करेंगे, लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहींयययमैच के बाद जब चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टोली चेपॉक के मैदान पर ‘लैप ऑफ ऑनर’ मैदान का चक्कर लगाकर फैंस का शुक्रिया अदा करना के लिए निकली, तो माहौल बेहद भावुक था। धोनी अपने चिर-परिचित शांत अंदाज में हल्की सी मुस्कान लिए टीम के आगे-आगे चल रहे थे। इसी दौरान स्टैंड्स में बैठीं उनकी पत्नी साक्षी धोनी पर कैमरा जा ठहरा। जब माही अपनी टीम के साथ चक्कर लगाते हुए साक्षी के स्टैंड के करीब पहुंचे, तो साक्षी खुद को रोक नहीं पाईं। धोनी ने खिलाड़ियों ने फैंस के बीच जर्सी और गेंदें फेंकी। पिछले कुछ सीजन से सीएसके घरेलू मैदान पर अपने आखिरी मैच के बाद ऐसा करती आ रही है।
दर्शकों ने दिया धोनी को सम्मान
लैप ऑफ ऑनर के दौरान सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी मौजूद रहे। इस दौरान चेपॉक स्टेडियम का माहौल काफी भावुक था। धोनी इंजरी की वजह से इस सीजन कोई मैच नहीं खेल पाए। वह 7 जुलाई 2026 को 45 साल के हो जाएंगे। ऐसे में उनके आईपीएल करियर खत्म होने को लेकर कोई साफ जानकारी नहीं आई है। वहीं, धोनी ने टीम के खिलाड़ियों के साथ मैदान पर बैठकर तस्वीरें खिंचवाई। इसके अलावा ग्राउंड स्टाफ और कैमरामैन के साथ भी उन्होंने खाल पल शेयर किए। चेपॉक में मौजूद दर्शकों ने अपने मोबाइल की फ्लैशलाइट ऑन कर अपने पसंदीदा खिलाड़ी को सम्मान दिया
पंकज शर्मा

