-
Advertisement
श्री बालाजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग कांगड़ा में फेयरवेल पार्टी आयोजित
कांगड़ा। श्री बालाजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग कांगड़ा में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज की डॉयरेक्टर कोमल शर्मा, एडमिन हेड डॉ. एसबी सूद और जीएम गुरमीत सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। कॉलेज के जूनियर छात्राओं ने सीनीयर छात्राओं के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया।

मुख्यातिथि कोमल शर्मा ने अपने प्रेरणादायक शब्दों से सभी छात्राओं को प्रोत्साहित किया और कॉलेज की प्रिंसिपल मोनिका शर्मा ने सभी छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Follow the Himachal Abhi Abhi WhatsApp Channel
Tags

