-
Advertisement
ये हैं सोयाबीन के दानों से बनी बप्पा की इको-फ्रेंडली मूर्ति- कीमत कितनी ,जानना चाहेंगे
गणपति बप्पा लोगों के घरों में पधारे हैं और देशभर में गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। कोरोना के चलते गणेशोत्सव प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मनाया जा रहा है। भक्तों ने गणेश भगवान की तरह तरह की आकर्षक मूर्तियां घरों में स्थापित कर रखी है। इन में से एक मूर्ति जो काफी चर्चा में है वो है सोयाबीन के दानों से बनी हुई। यह इको-फ्रेंडली मूर्ति महाराष्ट्र के वाशिम जिले में कुछ किसानों ने मिलकर बनाई है। बताया जा रहा है कि इसमें थर्मोकोल का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
विघ्नहर्ता की इस अनोखी मूर्ति को बनाने में सात किलो सोयाबीन के दानों का इस्तेमाल किया गया है। इसे बनाने के लिए सात किसानों ने एक-एक किलो सोयाबीन जमा किया था और 16 दिन में इसे तैयार कर दिया। इको-फ्रेंडली सोयाबीन की मूर्ति को बनाने में करीब 900 रुपए का खर्च आया है। इसमें लगे सोयाबीन की कीमत करीब 400 रुपए थी और दानों को चिपकाने के लिए सौ रुपए का फेविकोल इस्तेमाल किया गया है.। कुल मिलाकर इस मूर्ति को बनाने में नौ सो रुपए खर्च हुए हैं। सात किलो सोयाबीन की मूर्ति का वजन लगभग 35 किलो बताया जा रहा है। जाहिर है पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसी मूर्तियां बनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है, जिनसे पर्यावरण को नुकसान ना हो। यही कारण है कि पिछले काफी समय से लोग अपने घरों में इको-फ्रेंडली मूर्तियां स्थापित करते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
