-
Advertisement

यहां बेटी से शादी कर सकता है पिता, गैर मर्द से हाथ नहीं मिला सकती महिलाएं
दुनिया में हर एक देश के अपने अलग-अलग सामाजिक रीति-रिवाज हैं। इन रीति-रिवाजों को लोग सदियों से मानते आ रहे हैं। कुछ जगहों के रिवाज इतने अनोखे होते हैं कि हम उनके बारे में जानकर दंग रह जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां एक पिता अपनी बेटी से शादी (Marriage) कर सकता है। इस बात पर यकीन कर पाना मुश्किल है, लेकिन ये सच है।
ये भी पढ़ें-पीरियड्स को लेकर अलग-अलग हैं रीति-रिवाज, जान कर हो जाएंगे हैरान
हम बात कर रहे हैं मुस्लिम देश ईरान (Iran) की। इस देश में ज्यादातर कानून महिलाओं के लिए हैं। साल 2013 में ईरान में एक ऐसा कानून पास किया, जिसके तहत कोई भी पिता अपनी गोद ली हुई बेटी से शादी कर सकता है। इसके लिए बेटी की उम्र कम से कम 13 साल होनी चाहिए।
ईरान एक पुरुष प्रधान देश है। यहां तलाक (Divorce) लेने का अधिकार भी सिर्फ पुरुषों को ही दिया गया है। यहां महिलाएं बिना पति की मर्जी के घर से बाहर तक नहीं जा सकती हैं। महिलाओं को पति की मर्जी के बिना कुछ भी करने पर सख्त मनाही है। इतना ही नहीं यहां महिलाओं को गैर मर्द से हाथ मिलाने को भी अपराध माना जाता है। वहीं, अगर कोई महिला किसी पुरुष से हाथ मिलती हुई पकड़ी जाती है तो इसे गिरफ्तार कर लिया जाता है।
ये भी पढ़ें-यहां शादी से पहले लड़की को होना पड़ता है गर्भवती, आसान नहीं लड़के के लिए लेना तलाक
इसके अलावा यहां ईरान में महिलाओं को तंग कपड़े पहनने पर भी रोक है। महिलाओं के तंग कपड़े पहनने को भी अपराध माना जाता है। वहीं, अगर किसी महिला ने हिजाब नहीं पहना है तो उसे दो महीने की जेल की सजा होती है। महिलाएं मैदान में जाकर पुरुषों का खेल नहीं देख सकती हैं। यहां महिलाएं अपने पति को शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी मना नहीं कर सकती हैं। साथ ही साथ सड़क पर गाना गाने को भी अपराध की श्रेणी में रखा गया है। वहीं, ईरान में पुरुषों के लिए एक कानून है। यहां रहने वाले लोगों के टाई पहनना पर भी पाबंदी है। कोई भी पुरुष फिर चाहे वो बिजनेसमैन हो या सेल्समैन, यहां कोई भी टाई नहीं बांध सकता है।