-
Advertisement
देश के सबसे बड़े अवैध Drugs निर्माता बाप-बेटे Arrest, 17 राज्यों में करते थे ड्रग्स सप्लाई
चंडीगढ़। प्रदेश में नशे के बढ़ रहे प्रसार पर काबू पाने में जुटी पंजाब पुलिस (Punjab Police) को एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने दो लोगों को गिरफ्तार किया है जो अवैध रूप से दिल्ली (Delhi) में फार्मा ओपियाड मैनुफैक्चरिंग यूनिट चला रहे थे। पंजाब पुलिस के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने ट्वीट किया कि बरनाला पुलिस ने दिल्ली में फार्मा कंपनी न्यूटेक हेल्थकेयर के मालिक बाप-बेटे कृष्ण अरोड़ा व गौरव अरोड़ा को गिरफ्तार (Arrested) किया है। बकौल डीजीपी, ‘ये भारत में अवैध फार्मा ड्रग्स के सबसे बड़े निर्माता व आपूर्तिकर्ता हैं। हर महीने 18 से 20 करोड़ रुपए के अवैध ड्रग्स (illegal drugs) 17 राज्यों में भेजते थे।’
Happy to announce arrests of father & son duo of Krishan Arora @ Clovidol Badshah & Gaurav Arora, owners of Neutec Healthcare, Narela (Delhi), India’s biggest manufacturers & suppliers of illegal pharmaceutical drugs.
We shall continue our relentless fight against drugs!…..(1) pic.twitter.com/ncqhaUKicq
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) August 27, 2020
देशभर में फार्मास्यूटीकल ओपिओड की सप्लाई संबंधी यह बड़ी कार्रवाई करीब 8 सप्ताह चली और इस दौरान 20 व्यक्तियों को नशे की खेप, ड्रगमनी और 5 वाहनों के साथ गिरफ्तार किया गया। इनके तार मथुरा और आगरा गिरोह सहित विभिन्न राज्यों में ड्रग सप्लाई करने वाले गिरोह से जुड़े हैं। डीजीपी ने आगे लिखा है कि अवैध रूप से नशीली दवाइयों का कारोबार करने वालों के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी। मथुरा और आगरा गैंग का पहले ही पर्दााफाश किया जा चुका है। बता दें कि पंजाब पुलिस ने जुलाई माह में ही हवाला चैनल रूट के प्रयोग द्वारा 11 राज्यों में 50 से अधिक जिलों में चल रहे ड्रग कारटेल का पर्दाफाश किया था। इनके गिरोह का पर्दाफाश पंजाब पुलिस ने पिछले महीने ही कर दिया था, मगर अब तक दोनों पिता-पुत्र पुलिस की गिरफ्त से बचते आ रहे थे।

