-
Advertisement
धर्मपुर में भावुक हुए बाप-बेटा, मंत्री महेंद्र सिंह और रजत ठाकुर के छलके आंसू, जाने क्यों
Last Updated on November 9, 2022 by sintu kumar
मंडी। हिमाचल विधानसभा चुनाव (Himachal Vidhan Sabha Election) प्रचार में कई बार ऐसे दौर भी आए, जब नेता मंच पर भावुक (Emotional) हो गए। ऐसा ही कुछ आज मंडी जिला के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिला। यहां भराड़ी में आयोजित जनसभा में सीएम जयराम की मौजूदगी में बीजेपी सरकार के कद्दावर कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर (Minister Mahendra Singh Thakur) और उनके बेटे लोगों को संबोधित करते हुए भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। बता दें कि भराड़ी में आज सीएम जयराम ठाकुर मंत्री महेंद्र सिंह के बेटे रजत ठाकुर के पक्ष में चुनाव प्रचार करने आए थे। इस दौरान जब सबसे पहले मंच पर जनता को संबोधित करने रजत ठाकुर (Rajat Thakur) आए। इस दौरान वह धर्मपुर में अपने पिता द्वारा किए गए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए उनका गला भर आया और आंखें छलक गई। उन्होंने धर्मपुर (Dharampur) की जनता को विश्वास दिलाया कि वह भी अपने पिता महेंद्र सिंह ठाकुर के नक्शे कदम पर चलेंगे और क्षेत्र के विकास को आगे लेकर जाएंगे।
यह भी पढ़ें:मंत्री महेंद्र सिंह होटल मामले की सुप्रीम कोर्ट में शिकायत, बढ़ी मुश्किलें
इसके बाद जब मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के संबोधन की बारी आई तो वह सीएम जयराम ठाकुर की तरफ से विकास कार्यों को लेकर मिले सहयोग का बखान करते हुए रो पड़े। ऐसा पहली बार हुआ जब धर्मपुर की जनता ने अपने नेता को मंच पर रोते हुए देखा। महेंद्र सिंह ने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर की तरफ से विकास कार्यों में मिले सहयोग को वह कभी भूला नहीं सकते। हमने यहां के विकास के लिए जो कुछ भी उनसे मांगा वह हमे मिला। इस दौरान उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि सीएम जयराम ठाकुर के हाथों को मजबूत करना है। वहीं सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने भी महेंद्र सिंह ठाकुर को उनका राजनीतिक सफर में सच्चा साथी बताया। उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह ठाकुर बिना कहे बहुत सी बातों को समझ जाते हैं और राजनीति में ऐसे साथी नहीं मिलते। उन्होंने भविष्य में धर्मपुर के मान.सम्मान को बरकरार रखने का भरोसा दिलाया और रजत ठाकुर पर अपना पूरा आशीर्वाद बनाए रखने की बात कही।