-
Advertisement

भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली महिला हॉकी प्लेयर ने लिया संन्यास
Vandana Katariya Retirement: भारतीय महिला हॉकी की स्टार खिलाड़ी वंदना कटारिया (Hockey star player Vandana Kataria)ने आधिकारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास की घोषणा की, जिससे उनके 15 साल के करियर का अंत हुआ। 320 अंतरराष्ट्रीय मैचों और 158 गोलों के साथ भारतीय महिला हॉकी इतिहास की सबसे ज्यादा कैप्स हासिल करने वाली इस खिलाड़ी ने शानदार विरासत छोड़ी है। इस तरह वह भारतीय महिला हॉकी (Indian women’s hockey)के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट में वंदना ने लिखा- आज, भारी लेकिन आभारी दिल के साथ, मैं अंतरराष्ट्रीय हॉकी से अपने संन्यास की घोषणा करती हूं। मैं इसलिए संन्यास नहीं ले रही हूं क्योंकि मेरे अंदर की आग फीकी पड़ गई है या मेरी हॉकी खत्म हो गई है, बल्कि इसलिए कि मैं अपने करियर के शिखर पर संन्यास लेना चाहती हूं, जबकि मैं अभी भी अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हूं। मैं अपने करियर के शिखर पर संन्यास लेना चाहती हूं’
15 साल के करियर में 320 इंटरनेशनल मुकाबले
2009 में अपने पदार्पण से लेकर अब तक के शानदार करियर के साथ वंदना कटारिया (Vandana Kataria)ने राष्ट्रीय टीम की उपलब्धियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसमें टोक्यो ओलंपिक 2020 में उल्लेखनीय प्रदर्शन भी शामिल है, जहां भारत चौथे स्थान पर रहा। अपने 15 साल के करियर में कटारिया ने 320 इंटरनेशनल मुकाबले (International Competitions) खेले थे इस दौरान उनकी स्टिक से 158 गोल भी देखने को मिले। सबसे खास बात यह है कि वह भारतीय महिला हॉकी के इतिहास में सर्वाधिक मुकाबले खेलने वाली महिला प्लेयर हैं।उन्होंने दो ओलंपिक खेल (रियो 2016, टोक्यो 2020), दो FIH हॉकी महिला विश्व कप (2018, 2022), तीन राष्ट्रमंडल खेल (2014, 2018, 2022) और तीन एशियाई गेम्स में हिस्सा लिया। इसके अलावा कटारिया का महत्वपूर्ण योगदान भारत को महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (2016, 2023) और FIH हॉकी महिला राष्ट्र कप (2022) में स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण रहा।
पंकज शर्मा