-
Advertisement
भुंतर में झाड़ियों में मिला भ्रूण, पुलिस ने झारखंड की महिला को किया गिरफ्तार
Last Updated on June 26, 2022 by Vishal Rana
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। कुल्लू के भुंतर में पुलिस ने झाड़ियों से एक भ्रूण बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर एक प्रवासी महिला को भी गिरफ्तार किया है। इस महिला से पूछताछ चल रही है।
यह भी पढ़ें:दोस्त ने छुए पत्नी के गाल, पति ने किया विरोध, युवक ने किए चाकू से वार
भुंतर पुलिस के अनुसार स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि हाथीथान के पास झाड़ियों के बीच एक भ्रूण पड़ा हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को अपने कब्जे में ले लिया। भ्रूण लड़के का था। साथ ही पुलिस ने झारखंड के गुमला जिला, विशुनपुर तहसील की 26 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। महिला दिहाड़ी-मजदूरी का काम करती है। प्राथमिक जांच में महिला द्वारा भ्रूण को झाड़ियों में फेंके जाने के बारे में पता चला है। इस आधार पर पुलिस ने महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 318 के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। भुंतर थाना प्रभारी सुनील संख्यान ने बताया कि भ्रूण को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। प्राथमिक जांच में भ्रूण एक प्रवासी महिला द्वारा फेंका जाना सामने आया है। पुलिस प्रवासी महिला को गिरफ्तार कर घटना के हर पहलू की जांच कर रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…